मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
29-May-2021 10:13 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के गंगापुर के पास एनएच 28 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी राकेश कुमार दुबे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हुए हैं. दोनों घायलों को पहले समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक देर रात सीओ राकेश कुमार दुबे भागलपुर से कार से गोपालगंज जा रहे थे. तभी मुसरीघरारी के गंगापुर के पास एनएच 28 पर किसी ट्रक की चपेट में आकर वे लोग दुर्घटना के शिकार हो गए. इस हादसे में सीओ राकेश कुमार दुबे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अंचलाधिकारी भागलपुर के रहने वाले थे. अपने घर पर परिजनों से मिलकर वह वापस गोपालगंज जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ.
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. लोगों में शोक का माहौल है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई. पुलिस द्वारा सीओ के शव का समस्तीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है और गोपालगंज जिला प्रशासन के साथ ही उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.