ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान

Home / news / भीषण रोड एक्सीडेंट में 17 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग...

भीषण रोड एक्सीडेंट में 17 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल, रेस्क्यू जारी

09-Jun-2021 07:17 AM

DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस और लोडर के बीच सीधी टक्कर होने की वजह से बस पलट गई और यात्रियों में 17 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, अभी 4 अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 


घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर के सचेंडी में हुई. जानकारी के मुताबिक, बस शताब्दी ट्रेवल्स की थी, जो काफी स्पीड में थी. इस हादसे में अब तक 17 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. मौके पर आला अधिकारी पहुंच चुके हैं और राहत बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर मजदूर हैं, जो बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे. ये लोडर में सवार थे.


हादसे को लेकर आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बस और ऑटो के बीच हुई भीड़ंत में 17 लोगों की मौत हो गई है. हैलट अस्पताल में 4 लोगों का इलाज चल रहा है. बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. इधर, हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना से मन द्रवित है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. 



सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर हर संभव सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. सीएम की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए राहत राशि का ऐलान किया गया है. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी.