ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / जो युवक 2 साल से भीख मांगकर कर रहा था गुजारा वो निकला...

जो युवक 2 साल से भीख मांगकर कर रहा था गुजारा वो निकला करोड़पति, इस तरह से पहुंचा अपने घर

11-Jan-2020 03:16 PM

DESK: जो युवक हरियाला के अंबाला कैंट में दो साल से भीख मांगकर गुजारा कर रहा था वह शख्स करोड़पति निकला. उसके पिता एक बड़े कंपनी में एचआर हैं तो वही दोनों बहने भी अच्छे जगहों पर नौकरी करती हैं. इसकी घर पहुंचने की कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है.

हो गया था लापता

धनंजय ठाकुर जो भीख मांगकर गुजारा कर रहा था वह यूपी के आजमगढ़ जिले का रहने वाला हैं. इकलौता बेटा होने के कारण धनंजय परिवार का लाडला था. ग्रेजुएशन तक पढ़ाई भी किया. लेकिन उसको नशे की लत लग गई थी. जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति खराब होती गई. अचानक एक दिन वह लापता हो गया. घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता तक नहीं चल पाया. घरवालों ने मान लिया था कि वह इस दुनिया में अब नहीं.

एक नंबर बताने से पहुंच गया घर

लापता करोड़पति बेटे के घर पहुंचने की कहानी भी बड़ी रोचक है. भीख मांगने के दौरान उसके पैर में खून बहता देख एक संस्था के सदस्य ने उससे दवा लगाने के लिए बुलाया. इस दौरान भीख मांगने वाले से पूछा कि तुम कहा के रहने वाले हो. इस दौरान युवक ने बहुत दिमाग पर जोर डालने के बाद एक मोबाइल नंबर बताया. जिसके बाद उस नंबर पर कॉल किया गया तो वह उसके चाचा का निकाला. जिसके बाद संस्था के लोगों ने उसके बारे में जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बहन पहुंची और भाई को देखते हुए रोने लगी. युवक ने भी अपनी बहन नेहा को पहचान लिया. नेहा ने भाई से पूछा कि आखिर इतने दिनों तक तुमने कॉल क्यों नहीं किया. बहन भाई को अपने घर ले गई. परिवार में एक बार फिर से खुशी का माहौल हो गया है.