ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

भतीजे के साथ भागी नाबालिग चाची, अधेड़ से करायी गयी थी जबरन शादी, एक बेटी के जन्म के बाद उठाया ऐसा कदम

23-Mar-2022 02:45 PM

DESK: भतीजे के प्यार में एक शादीशुदा चाची ससुराल से फरार हो गयी। बताया जाता है कि नाबालिग चाची एक बेटी की मां है। उसकी और उसके पति के उम्र में काफी अंतर है। डेढ़ साल पहले जब दोनों की शादी हुई थी तब उसकी उम्र 16 साल थी जबकि उसके पति की उम्र 45 साल थी। लड़की की शादी जबरन परिवारवालों ने करवा दी थी। लड़की शादी अपने से ज्यादा उम्र के व्यक्ति से शादी करने को तैयार नहीं थी। वह अपने जेठ के 22 साल के बेटे को चाहती थी।


रिश्ते में चाची और भतीजा दोनों लगते हैं। दोनों इस दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने घर छोड़कर भागने का मन बनाया और आखिरकार दोनों घर से भाग गये। यह पूरा मामला राजस्थान के धौलपुर जिले का हैं। जहां शादीशुदा नाबालिग चाची के साथ एक भतीजे के फरार होने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। ससुरालवालों ने नाबालिग लड़की के खिलाफ भतीजे के अपहरण का मामला दर्ज कराया। 


लड़की के ससुरालवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने खोज निकाला जिसके बाद दोनों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। लड़की की बात सुनने के बाद बाल कल्याण समिति ने उसे सखी वन स्पॉट सेंटर भेजा। बाल कल्याण समिति ने बताया कि नाबालिग लड़की और उसकी बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लिया जाएगा। 


काउंसिलिंग के दौरान नाबालिग लड़की ने बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। तलाक लेकर वह अपने माता-पिता के पास ही रहना चाहती है। उसने बताया कि उसने कई मोबाइल सिम कार्ड खरीदकर अलग-अलग नंबर से बात की और उसे तोड़ दिया। इस वजह से पुलिस उसके लोकेशन को ट्रैक नहीं कर पा रही थी। हालांकि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 


मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर में भागकर दोनों हरियाणा चले गये थे वही अपने प्रेमी भतीजे के साथ एक प्राइवेट नौकरी करने लगी और साथ रहने लगी। नाबालिग चाची ने बताया कि उसका पति उसकी उम्र से काफी बड़ा है जिसे वह पसंद नहीं करती है। वह शुरू से ही इस शादी के खिलाफ थी लेकिन उसके घरवालों ने जबरन इस अधेड़ से उसकी शादी करवा दी थी। शादी से पहले किसी ने भी उसकी रजामंदी नहीं ली। जबकि वो और उसका भतीजा दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और साथ-साथ जिन्दगी गुजारने का मन भी बना चुके थे।