पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
31-Aug-2024 06:58 PM
By First Bihar
PATNA: तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में मत्था टेकने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को पटना सिटी पहुंचीं। जहां तख्त श्री हरिमंदिर प्रबंधन ने सम्मान स्वरूप सिरोपा सौंपा। तख्त श्री हरिमंदिर के दर्शन के बाद मीटिंग हाल में पहुंचे सभी महिला हॉकी खिलाड़ियों, उनके साथ आए कोच व अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह और पुस्तक भेंट किया गया।
तख्त साहिब के इतिहास से खिलाड़ियों को अवगत कराया गया। प्रधान स.जगजोत सिंह, उपाघ्यक्ष स. गुरुविन्दर सिंह एवं महासचिव स. इन्द्रजीत सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा हम प्रार्थना करते हैं कि ये लोग दशमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के पावन जन्मस्थल पर जिस श्रद्धा भावना से हाजरी लगाने पहुंचे हैं. उनकी सभी मनोकामनाएं पूरे हों और साथ ही यह अरदास भी की गई की भविष्य में होने वाले ओलम्पिक और अन्य प्रतियोगिताओं में भी भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करें।












पटना -भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी पहुंची तख्त श्री हरिमंदिर साहिब। खिलाड़ियों ने दरबार साहिब में टेका मत्था@TheHockeyIndia pic.twitter.com/3DZUKmCCVd
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 31, 2024