ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / भारी बारिश ने हिमाचल में मचाई तबाही, पानी की तेज बहाव में बह...

भारी बारिश ने हिमाचल में मचाई तबाही, पानी की तेज बहाव में बह गयी कई गाड़ियां

12-Jul-2021 02:50 PM

DESK: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित भागसूनाग में भारी बारिश के कारण तबाही हुई है। धर्मशाला के मकलोडगंज से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित फागसू में आज लगातार हो रही बारिश से पानी का लेवल काफी बढ़ गया है। जिसके कारण कई घरों और होटलों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं।


इस हादसे में दो लोगों के लापता होने की सूचना है जिनकी तलाश जारी है। मॉनसून ने हिमाचल में रौद्र रूप धारण कर लिया है। बीते चौबीस घंटे में जमकर हुई बारिश ने तबाही मचायी है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा नकुसान हुआ है। यहां कई घर और गाड़ियां पानी की तेज बहाव में बह गयी। 


कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर निपुन जिंदल ने दो लोगों के लापता होने की जानकारी देते हुए कहा कि हम यह नहीं कह सकते कि यह बादल फटने की घटना है। भारी बारिश की वजह से बाढ़ आने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पानी के बहाव में कई गाड़ियां बह गईं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं और लोग इसे प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम बता रहे हैं।


तेज बारिश की वजह से मांझी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। गौरतलब है कि इन दिनों धर्मशाला में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। ऐसे में यह घटना चिंता को बढ़ाने वाली है। जिस वक्त पानी का तेज बहाव आया उस वक्त पर्यटकों की भारी भीड़ भागसूनाग और आसपास के इलाकों में मौजूद थी। अचानक पानी के तेज बहाव के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।