बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
08-Jul-2024 09:17 AM
By First Bihar
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आझ मॉस्को रवाना हो रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बुलावे पर पीएम मोदी रूस जा रहे हैं। पीएम मोदी का यह रूस दौरा काफी अहम माना जा रहा है। रूस भी पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है।
रूप में भारत के राजदूत के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति के बीच एक प्राइवेट मीटिंग भी होने वाली है। डेलिगेशन स्तर पर भी दोनों नेताओं के बीच बात होगी। पुतिन ने पीएम मोदी और उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधि के लिए लंच का भी आयोजन किया है। पीएम मोदी यहां एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:55 बजे मास्को के लिए रवाना होंगे। शाम 5:20 बजे पीएम मोदी का विमान वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। शाम साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक पीएम मोदी और पुतिन के बीच प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके बाद डिनर पार्टी आयोजित की जाएगी।
बता दें कि यह शिखर सम्मेलन तीन साल बाद हो रहा है। कोरोना काल की वजह से यह वार्षिक सम्मेलन तीन साल से नहीं हो रहा था। सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर बातचीत होगी। पीएम मोदी और पुतिन के बीच दुनिया के ताजा हालात पर भी चर्चा होगी। वहीं पीएम मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले साल 2019 में इस बैठक का आयोजन किया गया था।