ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

भारत ने बनाये 6 विकेट पर 278 रन : शतक के करीब पहुंचे श्रेयस अय्यर, 51 पारियों से शतक नहीं बना सके पुजारा

14-Dec-2022 05:41 PM

DESK : भारत क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है। इस श्रृंखला में भारतीय टीम को 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलना है। जिसमें अब तक 3 एकदिवसीय मैच खेल जा चुकी है। जिसमें से भारतीय टीम को 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच भारतीय टीम जीती है। इसके बाद अब आज से पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ है।  जिसमें भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं। भारत ने सुबह 3 विकेट गंवाने के बाद दोपहर के खेल में जोरदार वापसी की। हालांकि, शाम होते-होते बांग्लादेशी गेंदबाजों ने चेतेश्वर पुजारा और अक्षर पटेल को आउट कर मेजबानों को कुछ हद तक बराबरी पर ला दिया।


बता दें कि, आज के इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। जिसके बाद ओपनिंग करने शुभमन गिल और केदार लोकश राहुल आए , जिसमें भारतीय टीम को पहला झटका 20 रन पर शुभमन गिल के रूप में लगा। जिसके बाद लगातार विकेट गिराने का अंतराल दोपहर तक जारी रहा। हालांकि बाद में पुजारा और श्रेयस अय्यर ने टीम को संभाला। इसके बाद आज का खेल खत्म होने तक 82 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। जबकि, दिन की आखिरी बॉल पर अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने LBW किया।


अक्षर से पहले टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाल चेतेश्वर पुजारा (90) को तैजुल इस्लाम ने बोल्ड कर दिया। पुजारा 51 पारियों से शतक नहीं बना सके हैं। इससे पहले ऋषभ पंत (46 रन), शुभमन गिल (20 रन), कप्तान केएल राहुल (22 रन) और विराट कोहली (1 रन) ने अपने विकेट गंवाए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 3 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए।


बता दें कि, यह मैच यदि भारतीय टीम हार जाती है तो फिर यह टेस्ट सीरीज भी ड्रा हो जाएगा। इसके बाद बंगलादेश से भारतीय टीम को खाली हाथ लौटना पड़ेगा। इसके साथ ही भारतीय टीम को अपनी रैंकिंग में भी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। वैसे भारत का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में अब तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 9 मैचों में जीत हासिल की है।  जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया ने बांग्लादेश की धरती पर भी कमाल का प्रदर्शन किया है। भारत ने बांग्लादेश में 9 टेस्ट मैच खेलते हुए, 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।