पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
09-Sep-2024 07:47 PM
By First Bihar
DESK: भारत में मंकीपॉक्स के पहले मरीज की पुष्टि हो गई है। रविवार को एक सदिग्ध मरीज को अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। मरीज की जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एमपॉक्स की पुष्टि होने के बाद मरीज को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल मरीज में वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित आपातकाल का हिस्सा नहीं है। अफ्रीकी देश की यात्रा कर लौटे व्यक्ति को जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जांच के बाद पता चला है कि मरीज में पश्चिमी अफ्रीकी क्लैड टू के एमपॉक्स वायरस की मौजूदगी है।
बता दें कि कोरोना के बाद अब दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत अफ्रीकी देशों से हुआ और अब यह वायरल संक्रमण यूएस और यूके समेत एशिया के कई देशों में बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रविवार को भारत में भी मंकीपॉक्स का संदिग्ध संक्रमित मरीज मिला था, जो जांच में पॉजिटिव पाया गया है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ही देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर एलर्ट रहने को कहा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके तहत संदिग्धों की जांच करने और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को कहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने, विशेष रूप से स्वास्थ्य सुविधा स्तर पर अस्पतालों को इमरजेंसी सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा था।