ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / Bangladesh Violence: भारत के इस राज्य के होटलों में बांग्लादेशी नागरिकों की एंट्री...

Bangladesh Violence: भारत के इस राज्य के होटलों में बांग्लादेशी नागरिकों की एंट्री बैन, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में फैसला

07-Dec-2024 06:13 PM

By First Bihar

DESK: बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में असम की बराक घाटी में स्थित होटलों के मालिकों ने एक बड़ा फैसला लिया है। होटल संचालकों ने घोषणा की है कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं होते, तब तक वे अपने होटलों में बांग्लादेशी नागरिकों को नहीं ठहराएंगे।


बराक घाटी में कछार, श्रीभूमि (पूर्व में करीमगंज) और हैलाकांडी जिले शामिल हैं। इस क्षेत्र का बांग्लादेश के सिलहट क्षेत्र के साथ 129 किलोमीटर लंबा बॉर्डर लगता है। बराक घाटी होटल और रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबुल राय ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है और हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।


बाबुल राय ने कहा कि, "जब तक बांग्लादेश में स्थिति सामान्य नहीं होती और हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं होते, तब तक हम बराक घाटी में किसी भी बांग्लादेशी नागरिक को अपने होटल में नहीं ठहराएंगे। यह हमारा विरोध प्रदर्शन है।" उन्होंने बांग्लादेश के लोगों से अपील की है कि वे अपने देश में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए प्रयास करें।


इससे पहले, बजरंग दल ने भी सिलचर में चल रहे एक वैश्विक एक्सपो में बांग्लादेशी उत्पाद बेचने वाले स्टॉल बंद करवा दिए थे। उन्होंने सिलचर में बांग्लादेश वीज़ा सेंटर पर जाकर साइनबोर्ड से 'बांग्लादेश' नाम हटाने की मांग भी की थी।