बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
04-Nov-2021 07:15 PM
By Rajiv Ranjan
MOTIHARI: नेपाली नागरिकता प्राप्त महिला का पंचायत चुनाव में नामांकन करने का मामला सामने आया है। निवर्तमान मुखिया पति साजिद इकबाल ने इस संबंध में बनकटवा बीडीओ, सिकरहना एसडीओ और जिला निर्वाचन पदाधिकारी से इसकी शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने अभ्यर्थी और प्रस्तावक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह पूरा मामला पूर्वी चंपारण के बनकटवा प्रखंड के निमोइया पूर्वी पंचायत का है।
बनकटवा प्रखंड के निमोईया पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अमबरी खातून पर दोनों देश की नागरिकता रखने का आरोप लगा है। यह आरोप बगहा पंचायत निमोइया के निवर्तमान मुखिया पति साजिद इकबाल ने लगाया है। अपनी शिकायत में साजिद इकबाल ने बताया है कि निमोइया पूर्वी में एक नेपाली महिला ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया है।
नेपाली महिला अमबरी खातून के आवेदन में नेपाली नागरिकता नंबर 65/047 अंकित है और भारतीय नागरिकता में आधार कार्ड नंबर 522172741287 और वोटर लिस्ट में वार्ड नंबर 5 के मतदाता सूची में क्रमांक संख्या 229 पर अंकित है। मतदाता पहचान पत्र नंबर IAZ1806702 है। इस संबंध में जब बनकटवा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजा राम पासवान से बात की गयी तब उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।