पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Sep-2024 03:56 PM
By First Bihar
DESK: बिहार में गिदड़ और उत्तर प्रदेश में भेड़ियों के आतंक के बाद अब भालुओं ने ताड़ंव मचा रखा है। पिछले 24 घंटे के भीतर भालुओं के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है।
घटना छतीसगढ़ के मरवाही रेंज के अलग-अलग गांवों का हैं जहां हड़कंप मचा हुआ है। भालुओं के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान बेलझिरिया की 13 वर्षीय बच्ची विद्या केवट और एक ग्रामीण के तौर पर हुई है। बेलझिरिया, करगी कला और खुरपा में भालूओं ने तांडव मचाया है।
एक बच्ची समेत दो लोगों को भालुओं ने नोंचकर मार डाला वही आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया है। बताया जाता है कि बच्ची खेत में बकरी चरा रही थी तभी भालूओं ने उस पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि जंगलों में पेड़ों की कटाई, अवैध उत्खनन और लोगों के अवैध कब्जे के कारण वन्य जीव सघन आबादी की तरफ रुख कर रही है।
जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से लगातार भालुओं को इलाके में देखा जा रहा है। लोगों को देखते ही भालू आक्रमक हो जाता है और इसी क्रम में भालुओं ने बच्ची समेत दो लोगों पर हमला कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गये हैं। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। भालुओं के हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।