ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली आज : महागठबंधन में ताकत दिखाने...

भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली आज : महागठबंधन में ताकत दिखाने की होड़, कल से महाधिवेशन

15-Feb-2023 07:33 AM

By First Bihar

PATNA : भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ रैली गांधी मैदान में आज यानि बुधवार को होगी। रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता पटना पहुंचने चुके हैं। इसको लेकर राजधानी पटना का नेहरू पथ और गांधी मैदान का इलाका लाल झंडे से पट गया है। महागठबंधन में शामिल इस दल ने महाधिवेशन से पहले होने वाली रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस रैली में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य रैली के मुख्य वक्ता होंगे। 


इस रैली को लेकर पार्टी नेताओं पोलित ब्यूरो सदस्य राजाराम सिंह और वी. शंकर ने बताया कि रैली के बाद एसकेएम सभागार में महाधिवेशन का उद्घाटन सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। यह 21 फरवरी तक चलेगा। इसमें देशभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रैली को झारखंड के विधायक विनोद कुमार सिंह, अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव व पूर्व विधायक राजाराम सिंह, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा, बिहार में विधायक दल के नेता महबूब आलम भी रैली को संबोधित करेंगे। 


इसके साथ ही मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस), आरएमपीआई- पासला (पंजाब), लाल निशान पार्टी व सत्यशोधक कम्युनिस्ट पार्टी (महाराष्ट्र) आदि सहयोगी पार्टियों के नेता भी रैली में शामिल होंगे। 


बताया जा रहा है कि, महाधविशेन में देश व राज्य के सामने मौजूद ज्वलंत जन समस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई, वास-आवास से विस्थापन, स्वास्थ्य-शिक्षा-सम्मानपूर्ण, महिलाओं पर बढ़ती हिंसा, सांप्रदायिक भेदभाव-नफरत-उन्माद और बटाईदार किसानों की दुर्दशा मुख्य मुद्दा होगा। इसके अलावा स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अडानी-अंबानी को छूट जैसे मुद्दे भी उठेंगे। इसके अलावा पार्टी संविधान और कार्यक्रम पर भी विचार किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, रैली में युवाओं, टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण युवाओं, कामकाजी महिलाओं, मजदूरों, फुटकर दुकानदार सहित सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी। 16 फरवरी को एसकेएम में पार्टी की 11 वें महाधिवेशन सत्र में भाकपा के महासचिव डी राजा, माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य व पूर्व सांसद मो. सलीम सहित वामदलों के नेता शामिल होंगे।18 फरवरी को महाधिवेशन के मंच से लोकतंत्र व संविधान की रक्षा और विपक्षी एकता के लिए राष्ट्रीय कन्वेंशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे।