अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Aug-2020 01:02 PM
UTTAR PRADESH : कुव्यवस्थाओं को लेकर यूपी के बुलंदशहर में गांव नगलाकरन के गौशाला पर अनूपशहर के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने करीब 17 घंटे तक धरना दिया. इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
डीएम-एसएसपी, एडीएम, सीवीओ, एसडीएम समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. विधायक की डीएम से कड़ी नोकझोंक भी हुई. नोकझोंक का वीडियो भी वायरल हो गया. लापरवाही और कुव्यवस्था को लेकर पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत पर एफआईआर दर्ज कराया गया है. सीवीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने पत्र भी लिखा है. डीएम-एसएसपी के आश्वासन पर विधायक शांत हुए. इस मामले को लेकर लखनऊ तक हलचल मची रही.
बता दें कि विधायक संजय शर्मा ने डीएम से मिलकर नगलाकरन गौशाला की शिकायत की थी. इसके बाद विधायक ने नगलाकरन गांव में गौशाला के बाहर डेरा डाल दिया. वहां विधायक के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई. जिसके बाद एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे. एडीएम ने विधायक को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन विधायक डीएम से ही वार्ता कर गौशाला में सुधार करवाने की और दोषियों पर कार्रवाई की बात पर अड़े रहे. विधायक पूरे 17 घंटों तक समर्थकों के साथ गौशाला के बाहर डटे रहे.
सुबह लखावटी ब्लॉक का पूरा अमला आ गया. सुबह करीब 6 बजे डीएम रविन्द्र कुमार गोशाला पहुंचे. यहां ग्रामीणों से पूछताछ की गई. ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं को हरा चारा नहीं मिल रहा है, जिस कारण उनकी मौत हो जा रही है. इस दौरान डीएम की विधायक से नोकझोंक हो गयी। डीएम ने बीडीओ को जमकर फटकर लगाई. डीएम ने विधायक को बताया कि मामले में ग्राम प्रधान विकास राघव, पशु चिकित्सक डॉ.चंद्रजीत सिंह, एडीओ पंचायत श्रीपाल सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. डीएम ने बताया कि गौशालयों में पशुओं के प्रति चारे और रखरखाव में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. जो भी दोषी पाए गए हैं उनपर एफआईआर दर्ज कराया गया है.