ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / भैंस पर चढ़कर नामांकन करने पहुंचे नेता जी, बोले- गाड़ी-घोड़ा नहीं है तो...

भैंस पर चढ़कर नामांकन करने पहुंचे नेता जी, बोले- गाड़ी-घोड़ा नहीं है तो क्या करें

19-Oct-2020 03:49 PM

By Prashant

DARBHANGA :  बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के एक से बढ़कर एक रंग-रूप देखने को मिल रहे हैं. अनोखे तरीके से प्रत्याशी चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंच रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा जिले का है. जहां एक नेता जी भैंस पर चढ़कर अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे. इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई.




दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र उमीदवार के रूप में नचारी मंडल चुनाव लड़ रहे हैं, जो अनोखे अंदाज मेंसे भैंस पर सवार होकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. भैंस की सवारी कर समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पास गाड़ी-घोड़ा नहीं है, इसलिए लोगों ने कहा कि आपके पास भैंस है तो उसपर ही बैठकर नामांकन करने जाइये. 


नचारी मंडल ने आगे बताया कि अभी तक सभी जनप्रतिनिधियों ने लूटने का ही काम किया है. वे गरीब गुरबा के बेटे होने के नाते इसबार चुनाव मैदान में उतरे हैं. हमारे विधानसभा क्षेत्र के सारे नौजवान गरीब बुजुर्ग बोले हैं कि बेटा सबके पास गाड़ी घोड़ा है तुम्हारे पास तो कुछ नहीं है. इसलिए तुम्हारी अपनी भैंस है, तुम अपनी भैंस पर सवार होकर विधानसभा का नॉमिनेशन जाकर करो. उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि 99 प्रतिशत जीत की संभावना है.