ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

पुजारी ने की हिंदू देवी-देवता को नागरिकता देने की मांग, कहा- सताये गये अल्पसंख्यक से बुरी है भगवान की हालत

27-Jan-2020 02:12 PM

HYDERABAD: देश के कई राज्यों में लोग नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं. कई लोगों को अपनी नागरिकता की चिंता सता रही है तो वहीं अब भगवान को भी नागरिकता देने की मांग की जा रही है. हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी रंगराजन ने भगवान को नागरिकता देने की मांग की है. पुजारी ने सीएए के तहत देवी-देवताओं को नागरिकता देने की मांग की है.


पुजारी रंगराजन ने भगवान को नागरिकता देने की मांग करते हुए कहा है कि भारत में ईश्वर की हालत परसिक्यूटेड माइनॉरिटी यानि सताए गये अल्पसंख्यकों से भी बुरी है, इसलिए देश में ईश्वर को नागरिकता देना जरूरी है. चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी रंगराजन मंदिरों से हो रहे बर्ताव को लेकर भी गुस्से में हैं. उन्होंने कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट जाकर अब इस मामले में कोर्ट से सीएए कानून के तहत तिरुपति बालाजी, पदनाम स्वामी और सबरीमाला को नागरिकता देने की मांग करेंगे. 


पुजारी रंगराजन ने कहा कि मंदिरों में रहने वाले भगवान कोई मूर्ति भर नहीं है बल्कि उन्हें महाराजा की तरह रखा जाता है. जिस विधि से पूजा-पाठ होनी चाहिए सरकारों के चलते वैसा हो नहीं पा रहा है. इसीलिए भगवान को नागरिकता देने की जरूरत है. ताकि उनके भी अधिकार हो और उन अधिकारों की रक्षा की जा सके.