ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / भगोड़े जाकिर नाइक का विवादित बयान: महिला एंकर को देख मन में कुछ...

भगोड़े जाकिर नाइक का विवादित बयान: महिला एंकर को देख मन में कुछ नहीं होता तो डॉक्टर के पास जाए,अभद्र कपड़े पहनने वाली बलात्कार के लिए खुद दोषी

13-Oct-2024 04:15 PM

By First Bihar

DESK: भगोड़ा कट्टरपंथी जाकिर नाइक आजकल पाकिस्तान की शरण में है। मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोपी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने महिलाओं और महिला एंकर को लेकर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तान में एक इंटरव्यू के दौरान उसने महिला एंकर के बारे में कहा कि मीडिया में महिलाएं नौकरी नहीं कर सकती। आगे उन्होंने कहा कि अगर महिला एंकर को देखकर पुरूष के मन में कुछ नहीं होता है तो उस व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाना चाहिए।


बता दें कि भारत में जाकिर नाइक के भाषणों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। आजकल पाकिस्तान में बैठकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और विवादित बयान दे रहा है। हालांकि जाकिर के इस बयान से पाकिस्तान में भी बवाल मचा हुआ है। वही भारत में भी उनके इस बयान को लेकर महिलाएं काफी गुस्से में हैं। 


दरअसल पाकिस्तान के GNN न्यूज की महिला एंकर को दिये गए इंटरव्यू में जाकिर नाइक ने कहा कि महिलाएं मीडिया में नौकरी नहीं कर सकती। अगर महिला एंकर को देखकर किसी पुरूष के मन में कुछ नहीं होता तो उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाना चाहिए। अगर 20 मिनट तक महिला को देखने के बाद भी पुरुष के मन में हलचल पैदा नहीं हो रही हो तो समझिए कि उसके दिमाग में तकलीफ है। उन्होंने कहा कि महिला एंकर को देखकर पुरूष के दिमाग में हलचल होनी चाहिए।


जाकिर यही नहीं रूके आगे कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह की नौकरी नहीं करनी चाहिए। शादी से पहले उसकी जरूरतों की जिम्मेदारी पिता और भाई की होती है और शादी के बाद ये जिम्मेदारी उसके पति की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरूषों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए। वही पुरुषों को लेकर कहा कि उनको अपनी बेटी को छोड़कर किसी अन्य लड़की को छुना नहीं चाहिए। नाइक ने बलात्कार और हत्या जैसी जघन्य अपराधों पर भी बयान दिया है। कहा कि अगर अपराधी पश्चाताप करें तो अल्लाह उन्हें माफ कर देगा। 


यदि किसी ने बलात्कार किया है और हत्या भी की है और वह इस घटना को लेकर सच में पश्चाताप करता है तो उसे अल्लाह माफ कर सकता है। लेकिन उस व्यक्ति को यह स्वीकार करना होगा कि उसने जो किया वो गलत था। उसे उस अपराध को तुरंत रोकना होगा। भविष्य में उसे ऐसा अपराध फिर से नहीं करना होगा। उसे अल्लाह से माफी मांगनी होगी। यदि ये सभी मानदंड पूरा करते हैं तो अल्लाह माफ कर देगा।


जाकिर यही नहीं रूके आगे फिर महिलाओं के बारे में कहने लगे कि महिलाओं को यौन हिंसा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि वे अपने कपड़ों के जरिये इस तरह की घटनाओं को प्रेरित करती है। उन्होंने महिलाओं को निर्देश दिया है कि वे शालीन कपड़े पहनें, अपना शरीर ढंककर रखे और केवल चेहरा दिखाएं। यदि किसी महिला के अभद्र कपड़े पहनने के कारण बलात्कार होता है तो इसके लिए वो खुद दोषी है। जाकिर नाइक के इस बयान के बाद पाकिस्तान की ही महिलाएं उनके विरोध में उतर आईं।