ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / सृजन घोटाला : लापरवाही करने वाले दो ऑडिट फर्म ब्लैकलिस्टेड, इंडियन बैंक के...

सृजन घोटाला : लापरवाही करने वाले दो ऑडिट फर्म ब्लैकलिस्टेड, इंडियन बैंक के पूर्व एबीएम को नहीं मिली राहत

17-Jun-2020 08:58 AM

BHAGALPUR : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है. इस घोटाले में ऑडिट फार्म की लापरवाही का मामला सामने आया है. ऑडिट फर्म की लापरवाही के कारण कोऑपरेटिव के 48 करोड रुपए सृजन एनजीओ में गए. इस ऑडिट में शामिल दो फॉर्म को अब ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है. इसके अलावा सृजन घोटाला केस में फंसे इंडियन बैंक के पूर्व सहायक शाखा प्रबंधक राकेश कुमार को राहत नहीं मिली है. राकेश कुमार की जमानत अर्जी को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. 

राकेश ने किया था फर्जीवाड़ा

सीबीआई ने आरोप लगाया था कि सीएम नगर विकास योजना के 12 करोड़ 20 लाख 15 हजार 75 रुपए के चेक जिला विकास शाखा के खाता में ट्रांसफर ना कर सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के में ट्रांसफर कर दिया था. यह पैसा तत्कालीन भागलपुर डीएम ने तिलकामांझी में ओबीसी बैंक के ब्रांच मैनेजर, इंडियन बैंक के नाम दिया था. लेकिन आरोपी राकेश ने नाजिर अमरेंद्र कुमार यादव और बैंककर्मी अजय कुमार पांडे के साथ साजिश कर पैसे सृजन के खाते में डाल दिया था. 

कई आरोपी कर चुके है सरेंडर

यह केस तत्कालीन जिलाधिकारी आदेश तितरमारे के निर्देश पर हुआ था. डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी से इसकी जांच कराई थी. इसके बाद घोटाले की परत दर परत उतरती चली गई. अब तक 2200 करोड़ रुपये से अधिक घोटाला सामने आ चुका है. इस मामले में दर्जनों लोगों ने सीबीआई के दबाव में आकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. इनमें से कई अब भी जेल में हैं. बता दें कि इस घोटाले के बाद बिहार में जमकर राजनीति हुई थी. विपक्ष पर सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया था.