ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश

Home / news / भागलपुर: NH-80 पर एक दिन पहले बना डायवर्जन बहा, आवागमन ठप

भागलपुर: NH-80 पर एक दिन पहले बना डायवर्जन बहा, आवागमन ठप

25-Aug-2024 10:26 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण एक दिन पहले एनएच-80 पर बना डायवर्जन पानी के दवाब के कारण तेज लहरों में बह गया। इसमें लगाया गया ह्यूम पाइप 24 घंटे भी नहीं टिक सका। इसके टूटकर अलग हो जाने के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। 


बताया जाता है कि हल्के वाहन के गुजरने और पानी के दबाव के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात की सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर सबौर के पास एनएच-80 पर आवागमन बंद कर दिया गया और बांस लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गयी।


 क्षतिग्रस्त हुए डाइवर्जन में आज ईंट के टुकड़ों को डाला गया और दिनभर मरम्मत का काम जेसीबी से किया गया। उधर कहलगांव-पीरपैंती के तौफिल दियारा के नए इलाकों में पानी घुसने लगा है। बाढ़ की आशंका को देख लोग परेशान हैं। 


वहीं इस्माईलपुर-गोपालपुर इलाके में भी 14 नंबर रोड के कटने का खतरा मंडराने लगा है। पानी के खतरे को देखते हुए प्रशासन की टीम भंवरा खोलना चाहती थी लेकिन ग्रामीण के विरोध के बाद ऐसा नहीं कर पाई। भागलपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से 2 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जबकि कहलगाव में 93 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। रविवार की शाम 5 बजे भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर 33.70 मीटर तो वही कहलगांव में 32.04 मीटर दर्ज किया गया।