Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस Bihar Budget 2026 : ज्ञान- ईमान- विज्ञान-अरमान-सम्मान, पांच संकल्पों पर चल रही सरकार, 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन
15-Sep-2020 11:16 AM
By SUSHIL
BHAGALPUR : कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों के अलावा चुनाव आयोग भी तेजी से चुनावी तैयारियों में जुटा है ताकि कोरोना के बीच बेहतर तरीकों से चुनाव करवाएं जा सकें. इसी को लेकर बिहार पहुंची चुनाव आयोग की टीम आज मुख्य सचिव, डीजीपी, होम सेक्रेट्री सहित कई वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. कोविड के बीच चुनाव कराने को लेकर क्या-क्या तैयारियां की गई हैं, इस पर वरीय अधिकारियों के साथ चर्चा होगी.
चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार के नेतृत्व में चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने भागलपुर पहुंची है. चुनाव आयोग के अधिकारी भागलपुर के निजी होटल में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के निर्वाचन पदाधिकारी और जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
इसके बाद चुनाव आयोग की टीम बोधगया जाएगी, जहां जहानाबाद, गया, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग की टीम सोमवार को पटना पहुंची थी और बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की. टीम ने मुजफ्फरपुर और पटना में कई जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की और तैयारियों की जानकारी ली.