Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य
05-Sep-2020 07:05 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है. जहां पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. आक्रोशित ग्रमीणों ने पुलिसवालों की जमकर पिटाई की है. उनके ऊपर आग का गोला फेंका गया है. इंस्पेक्टर और सर्किल अफसर समेत कई पुलिकर्मी जख्मी हो गए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिसवालों को बुलाया गया है.
मामला भागलपुर जिले के नाथनगर थाना इलाके की है. जहां मुरापुर चौक के पास से नाथनगर थाना टीम के ऊपर हमला किया गया है. पुलिसवालों की जमकर पिटाई की गई है. उनके ऊपर उपद्रवियों ने आग का गोला भी फेंका है. कई पुलिसवालों के सिर भी फटने की बात सामने आ रही है. मोर्चा संभाले नाथनगर थाना के इंस्पेक्टर को गंभीर चोटें आई हैं.
आक्रोशित ग्रामीणों के हमले में इंस्पेक्टर और सर्किल अफसर समेत कई पुलिकर्मी जख्मी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मुरापुर चौक के पास से नाथनगर थाना पुलिस पुराने मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया था. उसकी रिहाई को लेकर ग्रामीणों ने भागलपुर सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
मामले की सूचना मिलते ही जब नाथनगर थाना की टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उनके ऊपर हमला कर दिया. आग की लपटें पुलिस पर फेंक दिया और उनके ऊपर पथराव शुरू कर दिया. ग्रामीणों की ओर से किये गए हमले के बाद उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस हमले में नाथनगर थाना इंस्पेक्टर सज्जाद हुसैन, नाथनगर अंचलाधिकारी राजेश कुमार चोटिल हुए और कई जवान भी घायल हो गए. पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है.