BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
24-May-2020 10:21 PM
BHAGALPUR : बिहार में एक तरफ कोरोना संकट तो दूसरी ओर विधिव्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. ताजा मामला भागलपुर जिले का है. जहां कुछ प्रवासी मजदूरों ने ट्रेन से उतरकर स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया है. हजारों रूपये की सरकारी संपति को उन्होंने नष्ट कर दिया है.
मामला भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके का है. जहां कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया है. मजदूरों ने रेलवे स्टेशन पर लगे पंखों को तोड़ दिया. उन्होंने बैठने वाली चेयर को भी काफी नुकसान पहुंचाया. इतना ही नहीं उनलोगों ने इंक्वारी ऑफिस मन भी जमकर तोड़कर की और कंप्यूटर को तोड़ डाला.
इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक कुछ श्रमिक प्रवासी नारायणपुर स्टेशन पर ज्यादा देर तक ट्रेन रुकने के कारण नाराज थे. सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन को रोका गया था. मजदूरों से भरी ट्रेन लगभग 20 मिनट तक नारायणपुर स्टेशन पर खड़ी रही. इतने में मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. हालांकि जैसे तैसे कर अधिकारियों ने ट्रेन को खुलवाकर उन्हें रवाना किया.