ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोसी के उफान के कारण तेजी से हो रहा कटाव, चंद सेकेंड में...

कोसी के उफान के कारण तेजी से हो रहा कटाव, चंद सेकेंड में नदी में समा गया स्कूल

14-Jul-2020 09:46 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR: कोसी का जलस्तर बढ़ने से कोसी उफान पर है. कई जगहों पर तेजी से कटाव हो रहा है. जिसके कारण नवगछिया में एक स्कूल चंद सेकेंड में ही ध्वस्त हो गया. 

बताया जा रहा है कि नवगछिया के बिहपुर प्रखंड की हरियो पंचायत के गोविंदपुर गांव में कोसी नदी का लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है. जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी है. कटाव के चपेट में आने से 106 परिवार समेत पूरा गांव विस्थापित हो चुका है. कटाव पीड़ित सभी परिवार हरियो कोसी बांध पर शरण लिए हुए है और मध्य विद्यालय का भवन कटाव  की चपेट में आने से विद्यालय का भवन के पिछले हिस्से कोसी में समा गया. 

अच्छी खबर है कि समय पर सभी कोई कटाव इलाके से दूर जा चुके थे. जिससे कोई जानमाल की नुकसान नहीं हुई. वही लोगों के मुताबिक हर साल इलाके में बाढ़ के चपेट में आने से सब कोई अपना आशियाना और अपनों को खो देते है. लेकिन ये सरकार समय रहते हुए फ्लड फाइटिंग का काम नही करती है और जब बाढ़ का समय आते ही जिला प्रशासन से लेकर सरकार की नींद तो खुलती है .लेकिन तबतक सभी अपना खो देते है.