ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / ताजा हवा खिलाने के लिए कोरोना मरीज को ICU से बाहर लेकर आए...

ताजा हवा खिलाने के लिए कोरोना मरीज को ICU से बाहर लेकर आए परिजन, लापरवाही से मरीज की हुई मौत

23-Jul-2020 05:28 PM

PATNA: बिहार में एक तो कोरोना मरीजों का सही से इलाज नहीं हो रहा है. किसी तरह एक एक गंभीर मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों के मना करने के बाद भी वह मरीज को जबरन आईसीयू से बाहर लाए. परिजनों ने कहा कि मरीज को खुले में ताजा हवा की जरूरत है. आईसीयू में दम घुट रहा है.

लापरवाही के कारण हुई मौत

इस मरीज के परिजनों की लापरवाही इतनी भारी पड़ी की मरीज की मौत हो गई. इस दौरान मरीज के परिजन पीपीई किट भी नहीं पहने हुए थे. यह मामला  भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है.

इलाज में लापरवाही का आरोप

इसको लेकर मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया. कहा कि यहां पर सही से मरीज का इलाज नहीं हो रहा है. उसके बाहर निकालने के बाद परिजन कटिहार ले जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मरीज की मौत हो गई. यह मामला 19 जुलाई का है. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब  मामला सामने आया है. एक वीडियो बनाकर डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि मरीज को आईसीयू बेड और ऑक्सीजन ट्रॉली के साथ ही खींच लाया गया. इस दौरान किसी ने मास्क नहीं पहना था. इसको लेकर डॉक्टरों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराया है. डॉक्टरों ने आरोप लगाया है कि मना करने पर मरीज के परिजन धमकी दे रहे थे.