मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
20-Oct-2019 07:42 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल मायागंज के बाहर देर रात मेडिकल छात्रों ने घंटों गुंडागर्दी की. छात्रों ने स्थानीय लोगों को जमकर पीटा. फिर आठ गाड़ियों में आग लगा दी. छात्रों ने थाने की जब्त कई गाड़ियों में पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ कर दी. डॉक्टरों के उत्पात के आगे पुलिसकर्मी थाने से बाहर नहीं आ पाए. हंगामा शांत कराने गए एसएसपी और डीएसपी के साथ भी छात्रों ने दुर्व्यवहार किया.
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. लेकिन छात्र शांत होने के बदले वह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल के सरकारी आवास पर भी पथराव किया और उनके साथ भी गाली-गलौज की. मेडिकल छात्रों की गुंडागर्दी देख पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया. पूरा अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
ठोकर लगने पर जबरन मेडिकल छात्र मांग रहा था दूध
घटना के बारे में मायागंज के लोगों ने बताया कि बरारी पावर सब स्टेशन के पास मोहल्ले के दूध वाले की बाइक से किसी मेडिकल छात्र को ठोकर लग गई. लेकिन वह इसके बदले वह जबरन पांच किलो दूध मांग रहा था. इसी विवाद में छात्रों ने बाइक सवार दूधवाले को पीट दिया और उसकी बाइक तोड़ दी. उसे बचाने गए स्थानीय दो लोगों के साथ भी छात्रों ने मारपीट की और उनकी भी बाइक तोड़ दी. छात्रों की हरकत देख स्थानीय लोगों ने छात्रों को खदेड़ने गए. तब हॉस्टल से 100 की संख्या में छात्र मायागंज मोहल्ले में घुसकर लोगों को घरों से निकाल-निकाल कर पीटने लगे.