petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
12-Aug-2024 06:44 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: जहानाबाद में चौथी सोमवारी के मौके पर श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ के दौरान 9 लोगों की जान चली गई। जहानाबाद के बाद अब भागलपुर में भी श्रद्धालुओं में उस वक्त भगदड़ मच गई जब बैरिकेडिंग को तोड़कर दर्जनों श्रद्धालु नदी में नहाने के लिए उतर गए। 50 से अधिक महिला और बच्चे नदी में डूबने लगे हालांकि वहां तैनात एसडीआरएफ की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, चौथी सोमवारी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्दालु भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए एसएम कॉलेज घाट पर पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण जल भऱने के दौरान कुछ श्रद्धालु बैरिकेडिंग को तोड़कर नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। 50 से अधिक महिला और लड़कियां नदी में डूबने लगीं, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के जवानों और आपदा मित्रों ने नदी में छलांग लगा दी।
भारी मशक्कत के बाद सभी को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही। गनीमत की बात रही की समय रहते डूब रहे लोगों को बाहर निकाल लिया गया नहीं तो जहानाबाद से भी बड़ा हादसा हो सकता था। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह नदी में बैरिकेडिंग से दूर रहें और सावधानी बरतें।