BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
19-Feb-2021 07:46 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस कप्तान ने लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी पर कोताही बरतने को लेकर इन पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है.
भागलपुर जिले के नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बड़ी करवाई करते हुए तीन पुलिस ऑफिसर निलंबित कर दिया है. तीनों पुलिस ऑफिसर पर मैट्रिक परीक्षा में लापरवाही करने का आरोप लगा है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर नवगछिया के मदन अहिल्या कॉलेज में तीनों अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी.
इसी बीच नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज निरीक्षण के लिए मदन अहिल्या कॉलेज पहुंचे, लेकिन उन्होंने देखा कि तीनों पुलिस ऑफिसर परीक्षा केंद्र से गायब हैं. लापरवाही को लेकर एसपी ने करवाई करते हुए एसआई हरिकिशोर सिंह, एएसआई राम सुद्दीत बैठा और हरियन्द्र राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.