खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
24-Mar-2021 07:53 AM
By SUSHIL
BHAGALPUR : भागलपुर के जगदीशपुर थाना इलाके में बम फटने से 3 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. गंभीर रुप से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई हैम.
पूरा मामला जगदीशपुर थाना इलाके के चांदपुर पंचायत के अंतर्गत सलेमपुर के बलुआबाडी गांव की है. जहां मोहम्मद शकील के घर के पीछे एक अर्ध निर्मित घर में पुआल के नीचे छुपा कर रखा गया बम अचानक ब्लास्ट कर गया. इस धमाके में मोहम्मद शकील की 8 साल की बेटी नविला, 3 साल की बेटी मारया और 5 साल की जोया गंभीर रुप से घायल हो गई.
बताया जा रहा है कि कि सभी बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक पैर पुआल पर पड़ा और तेज आवाज के साथ बम विस्फोट हो गया. जिसके कारण वह सभी बुरी तरह घायल हो गए. धमाके की आवाज सुनकरजब घरवाले मौके पर पहुंचे तो सभी बच्चे तड़प रहे थे. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई और सभी बच्ची को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया. जगदीशपुर पुलिस को शक है कि पुआल के नीचे और भी बम हो सकता है इसके लिए बम स्क्वायड टीम को सूचना दी गई है. खबर लिखे जाने तक जगदीशपुर पुलिस बम स्क्वायड टीम आने का इंतजार कर रही थी. बम अर्ध निर्मित मकान में किसने रखा है इसकी भी छानबीन की जा रही है.