बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
17-Jan-2021 04:21 PM
BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. नवगछिया में अपराधी 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.
घटना भागलपुर जिले के नवगछिया की है, जहां झंडापुर बाजार में एक कपड़ा कारोबारी से 15 लाख रुपये की लूट हुई है. कपड़ा कारोबारी के घर पर बदमाशों ने लूटपाट करते हुए 15 लाख रुपया नकद के साथ-साथ ज्वेलरी भी लूट लिया.
पीड़िता पकड़ा कारोबारी विनोद जैन ने बताया कि उनकी 62 वर्षीय पत्नी वंदना जैन कैंसर से पीड़ित हैं, पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने 4 कट्ठा जमीन बेच कर घर में रकम को रखा था. थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार शनिवार की रात एक बदमाश वेंटिलेटर के सहारे कमरे में घुस गया और फिर चुपके से अंदर से कुंडी को खोल दिया. इसके बाद सारे बदमाश अंदर आ गए और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा 6 बदमाशों के होने की बात कही जा रही है. फिलहाल मामले को दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.