पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
03-Sep-2020 07:56 AM
BHAGALPUR: विवादों में रहने वाले भागलपुर के जेडीयू विधायक ने एक बार फिर सरेआम गुंडागर्दी की है. अपने समर्थकों और गार्डों के साथ जमीन पर कब्जा करने के लिए गए. जमीन के मालिक ने जब कब्जा हटाने से इंकार किया तो माननीय सारी मर्यादों को ताक पर रख गालियों की बौछार कर दी. यही नहीं धमकी भी दे डाली. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
करोड़ों की जमीन पर करना चाहते हैं कब्जा
गोपाल मंडल पर भागलपुर के जेल रोड की एक कीमती जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करने का आरोप लगा है. लेकिन इसके बाद भी पुलिस की कुछ नहीं कर रही है. जमीन के मालिक ने 31 अगस्त को जमीन के कथित मालिक जय प्रकाश यादव ने तिलकामांझी थाने में आवेदन देकर विधायक की गुंडागर्दी की शिकायत की थी. लेकिन पुलिस इस मामले को दबाए हुए है.
वीडियो वायरल
विधायक गोपाल मंडल की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो गया है. इससे गोपाल मंडल जेल रोड स्थित जमीन पर सरकारी बॉडीगार्ड और समर्थकों के साथ कब्जा करने गए थे. विधायक ने जमीन मालिक प्रशांत को धमकाया. इस दौरान एक शख्स वीडियो बनाने लगा तो उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बारे में जमीन के मालिक के बेटे ने बेटे प्रशांत का कहना है कि 1982 में इस जमीन की रजिस्ट्री ली थी. इसके बाद 2017 में पता चला कि सर्वे में गलत तरीके से जमीन में विपक्षी सुजीत साह वगैरह का नाम चढ़ गया है. इसके खिलाफ विपक्षियों पर एक दीवानी वाद कोर्ट में दायर किया है, जो फिलहाल लंबित है. इस बीच सुजीत ने विधायक के बेटे आशीष कुमार के नाम से कर दिया. अब विधायक कब्जा करना चाहते हैं. बता दें कि विधायक पर कई जमीन कब्जा करने का आरोप लग चुका है. वह सरकारी जमीन को भी कब्जा कर लेते हैं. बरारी में हाउसिंग बोर्ड की डेढ़ एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा था. विधायक ने हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर घर और गोशाला बना लिया था. फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. हमने गोपाल मंडल से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया है लेकिन उनके कांटेक्ट नंबर पर बात नहीं हो पाई.