ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / भागलपुर: गंगा नदी में लाश बहाना चाहते थे परिजन, डोम राजा ने जब...

भागलपुर: गंगा नदी में लाश बहाना चाहते थे परिजन, डोम राजा ने जब मांगे एक लाख रुपये, तब कहलगांव में फेंकी लाश

13-Jun-2021 02:27 PM

BHAGALPUR:  गंगा नदी में लाश बहाना मना है। शव को नदी में बहाना कानूनी रूप से गलत भी है। नियम के मुताबिक अंतिम संस्कार के नाम पर लाश को नदी में नहीं बहाया जा सकता है। इसके बावजूद अब भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  ताजा मामला भागलपुर के बरारी घाट में सामने आया जहां लाश को लेकर पहुंचे परिजन गंगा नदी में लाश को बहाना चाहते थे। इसे लेकर डोम राजा से उनकी बातचीत भी हुई। डोम राजा ने ऐसा करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। लेकिन परिजन एक लाख रुपये देने को राजी नहीं हुए। बात 11 हजार रुपये तक आई लेकिन परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे कि डोम राजा की बात माने। परिजनों ने बरारी घाट श्मशान घाट से लाश को लेकर कहलगांव जाने का फैसला लिया। जहां नाव के सहारे लाश को बीच गंगा में प्रवाहित किया गया।

 सांप के काटने से युवक की मौत 

गौरतलब है कि बांका जिला के नवादा बाजार निवासी डोमी पासवान के 24 वर्षीय बेटे मिथिलेश कुमार को सांप ने काट लिया था। इलाज के लिए उसे पहले बांका के अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मृतक के परिजन अंधविश्वास के चक्कर में शव को गंगा में बहाना चाहते थे। क्योंकि सांप काटने से मिथिलेश कुमार की मौत हुई थी।


सर्पदंश के बाद लाश को पानी में बहाने की प्रथा

परिजनों का मानना है कि सर्पदंश के बाद लाश को पानी में बहाने की प्रथा शुरू से रही है। वे नदी में शव को बहाकर ही अंतिम संस्कार करते हैं और उसी तरह से करना भी चाहते थे। ऐसा करने पर केस भी हो सकता है लेकिन इसके बावजूद डोम राजा यह करने को तैयार हो गया है और परिजनों के समक्ष एक लाख की मांग रख दी। अंत में 11 हजार रुपये में ऐसा करने को वे राजी हुए लेकिन परिजनों ने हाथ खड़े कर दिये क्यों कि उनके पास उतने पैसे नहीं थे। फिर क्या था परिजन बरारी घाट श्मशान घाट से निकले और लाश को लेकर कहलगांव के लिए रवाना हुए। 


कहलगांव में लाश को गंगा में बहाया 

मृतक के परिजनों ने बताया कि कहलगांव में चार हजार रुपये खर्च कर लाश को गंगा में बहाया। इस दौरान पंद्रह सौ रुपया डोम राजा ने लिया और ढाई हजार रुपया नाव वाले ने लिया। नाव से बीच गंगा में ले जाकर केले के थम पर शव को नदी में बहा दिया गया। स्थानीय लोगों ने ऐसा करते देखा लेकिन मना करने पर भी वे नहीं माने और बीच गंगा में लेकर जाकर शव को प्रवाहित कर दिया गया। 


दंडाधिकारी नहीं थे मौजूद 

सबसे हैरत की बात तो यह है कि गंगा घाट पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश के बाद दंडाधिकारी की तैनाती की गयी थी। लेकिन दंडाधिकारी वहां नजर नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि 1 जून से उनकी सेवा यहां से हटा ली गयी है। यही कारण है कि इस तरह से लोग गंगा में लाश को प्रवाहित कर रहे हैं। जिसे देखने वाला भी कोई नहीं है। इससे गंगा प्रदूषित हो रही है। जबकि इसे लेकर कड़े कानून बनाए गये है लेकिन इस पर भी अमल नहीं हो रहा है। यह मामला इसका ज्वलंत उदाहरण है। बहरहाल यह जांच का विषय है लेकिन नदी में शव को बहाने जाने से लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है।