रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
03-Sep-2020 01:46 PM
PATNA: लॉकडाउन में आर्थिक संकट का सामना कर रहे बिहार के मजदूर लगातार पलायन कर रहे हैं. बेतिया से एक बस में 125 मजदूर सवार होकर दिल्ली कमाने जा रहे थे, लेकिन यूपी के कन्नौज के पास बस पलट गई. जिसमें 30 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं. सभी घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के दौरान बस में लगी आग
बस पलटने के साथ-साथ बस में आग लग गई. जिससे और अफरातफरी मच गई. किसी तरह से मजदूर बस से निकले. आसपास के लोगों ने भी मजदूरों को निकालने में मदद की और घायलों को हॉस्पिटल भेजा. हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी फरार हो गए.
ड्राइवर नशे में चला रहा था बस
बस के यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर ढाबे पर बस को रोका. वहां पर खाना खाने के दौरान ही शराब पीने लगा. इस दौरान यात्रियों ने उसको मना भी किया, लेकिन ड्राइवर और खलासी शराब पीते रहे है. ढाबा से जैसे ही बस लेकर चला कि रसूलपुर गांव के सामने डिवाइडर से बस करीब 70 मीटर तक डिवाइडर से रगड़ती चली गई. जिससे बस में आग लग गया. कई मजदूर बस से कूदकर जान बचाई. बता दें कि बिहार के मजदूर कमाने के लिए रोज बसों से कई राज्यों में जा रहे थे. इस दौरान बस हादसा का शिकार हो रहे हैं. बिहार में लॉकडाउन के दौरान करीब 25 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर बिहार आए हैं. लेकिन आर्थिक संकट के कारण वह अब काम की तलाश में फिर जा रहे हैं.