ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / बेतिया में हथियार के बल पर लूट, बाइक और कीमती मोबाइल लूटकर अपराधी...

बेतिया में हथियार के बल पर लूट, बाइक और कीमती मोबाइल लूटकर अपराधी फरार

17-Jan-2021 03:46 PM

By Alok

BETTIAH :  पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की एक घटना को अंजाम दिया है. अपराधी बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेतिया के चनपटिया मुख्य मार्ग की है, जहां पकड़ीहार के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर चावल चूड़ा कारोबारी उदय प्रसाद की बाइक और मोबाइल छीन ली. घटना के समय उदय बाइक से कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावल चूड़ा मिल से अपने घर लौरिया के सुगरछाप जा रहे थे. तभी रास्ते में पकड़ीहार के अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उदय को रोक लिया. उनमें से एक अपराधी ने उदय के कनपटी पर हथियार सटा जबरन बाइक से उतार दिया. उसके बाद तीनों अपराधी उदय की बाइक एवं मोबाइल लेकर फरार हो गए. 


अपराधियों के जाने के बाद उदय पैदल कुमार बाग ओपी पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. ओपी में उदय को कहा गया कि घटना चनपटिया थाना क्षेत्र में घटी है इसलिए वे वहां जाएं. उदय चनपटिया थाना पहुंचे तो वहां भी उन्हें संतोषप्रद जबाब नहीं मिला. सीमा के विवाद में ही रात गुजर गई. रविवार को करीब दस बजे कुमारबाग ओपी में उदय का बयान लिया गया और तब घटना की एफआईआर दर्ज की गई.