ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बेटी के शराब माफिया बनने पर मां ने करवाया मर्डर, कॉन्ट्रैक्ट किलर को...

बेटी के शराब माफिया बनने पर मां ने करवाया मर्डर, कॉन्ट्रैक्ट किलर को दी 50 हजार की सुपारी

18-Jan-2021 12:32 PM

DESK : एक महिला को अपनी ही बेटी की हत्या करवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना ओडिशा के बालासोर जिले की बताई जा रही है जहां एक 58 वर्षीय महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या करवा दी. जानकारी के अनुसार उसने हत्यारे को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस ने मां के साथ-साथ हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया है. 


मृतका का नाम  36 वर्षीय शिबानी नायक बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक शिबानी शराब के व्यापार में लगी हुई थी जिस वजह से मां-बेटी में अक्सर अनबन हुआ करता था. बालासोर पुलिस के अनुसार मां ने अपनी बेटी को समझाने की सारी कोशिश कर लीं और असफल रही तो उसने प्रमोद जेना नाम के अपराधी से अपनी बेटी को मरवाने के लिए संपर्क किया और 50 हजार रुपए में डील पक्की हो गई. 


आरोपी मां ने इस काम के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को 8 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे. पुलिस ने बताया कि नगराम गांव के एक पुल के नीचे से शिबानी की बॉडी मिली. शिबानी की हत्या पत्थरों से मार-मारकर की गई थी. पुलिस की जांच के अनुसार जेना शिबानी को जानता था, जो शादीशुदा थी लेकिन अपने माता-पिता के घर रह रही थी. घटना के दिन कुछ काम के बहाने प्रमोद जेना, शिबानी को एक सुनसान जगह ले गया और दो लोगों की मदद से उसे पत्थर से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने प्रमोद जेना को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी  प्रयास किए जा रहे हैं.