Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
16-Oct-2020 05:14 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में कुल 71 सीटों पर होने वाले चुनाव प्रचार के दौरान कहलगांव विधानसभा के सनखोर हाईस्कूल मैदान में कांगेस प्रत्याशी ई शुभांनद मुकेश के पक्ष में चुनावी सभा को आयोजित किया गया.
सभा का संचालन भागलपुर जिला राजद अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने किया. तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहा कि यह सरकार निकम्मी सरकार है. 15 साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे पर बिहार से बेरोजगारी की समस्या दूर नहीं कर पाए और ना ही बिहारी मजदूरों के लिए एक फैक्ट्री लगा पाया. बिहार में बेरोजगारी की संख्या 46.6 प्रतिशत है. कोरोना काल में सभी बिहारी को बीच मजधार में छोड़ दिया, कितने गरीब मजदूर भूखे प्यासे मर गए.
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के कामकाजों से उब चुकी है इसलिए अब बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में नीतीश को उखाड़ फेकेंगे और महागठबंधन की सरकार बनाने का मूड बना लिया. महागठबंधन की सरकार बनते ही दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. साथ ही वृद्धापेंशन 400 से बढ़ाकर 1000 हजार रुपये करेंगे एवं सनखोर प्रखंड को लेकर जो यहां की जनता वर्षों से मांग कर रहे हैं. सरकार बनते ही सनोखर को प्रखंड का दर्जा दिया जायेगा. जनसभा के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ई शुभांनद मुकेश को जीत का माला पहनाया और कहा हाथ छाप पर वोट करने की अपील की.