BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया
25-Jul-2021 07:27 PM
SILIGURI : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता ने बिहार में शराब भेजने के लिए अपने घर में बकायदा शराब की फैक्ट्री लगा रखी थी. तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर बन रही शराब धड़ल्ले से बिहार भेजी जा रही थी. बिहार पुलिस को जब मामले की जानकारी मिली तो छापेमारी की गयी. बंगाल पुलिस के सहयोग से हुई छापेमारी में पूरे रैकेट का खुलासा हुआ है.
सिलीगुड़ी के पास बन रही थी शराब
दरअसल बिहार पुलिस को बंगाल से शराब आने की जानकारी मिली थी. खबर मिली थी कि सिलीगुडी के पास शराब बनायी जा रही है औऱ उसे बिहार भेजा जा रहा है. इसके बाद बिहार पुलिस की टीम ने सिलीगुड़ी के विधाननगर पुलिस ओपी से करीब 500 मीटर दूर स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर से शराब बनाने का सामान बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि जब्त किये गये मशीन की कीमत तकरबीन 40 लाख रूपये है.
पुलिस के मुताबिक जिस नेता के घर से शराब बनाने की मशीन बरामद हुई है उसका नाम विश्वजीत सरकार है. विश्वजीत सरकार तृणमूल कांग्रेस का विधाननगर क्षेत्र का अध्यक्ष रह चुका है. हालांकि पुलिस छापेमारी में विश्वजीत सरकार पकडा नहीं जा सका. पुलिस ने किसी औऱ को भी गिरफ्तार नहीं किया है. विश्वजीत सरकार का घर नेशनल हाइवे 31 किनारे विधाननगर सहदरगछ इलाके में है.
विश्वजीत सरकार के घर से 18 हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है. पुलिस ने उसके घर से 200 लीटर स्प्रिट से भरे 90 ड्रम मिले हैं. इसके अलावा स्प्रिट का 50 खाली ड्रम भी मिला है. स्प्रिट से बनाये गये नकली शराब 720 बोतल भी बरामद हुआ है. पुलिस ने कई खाली बोतल भी बरामद किये हैं जिनमें शराब भरा जाना था.