Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
15-Mar-2020 02:03 PM
PATNA : बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश ओलावृष्टि ने गेहूं, सरसों और चना जैसी रबी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। किसानों के सामने भूखमरी के हालात पैदा हो गये हैं। सवर्ण सेना ने सरकार से किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग सरकार से की है।
सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत शर्मा ने बताया कि बेमौसम बारिश ,ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल देख पटना,जहानाबाद, गया, अरवल, नवादा, औरंगाबाद,लखीसराय वैशाली, समस्तीपुर के किसान कराह उठे हैं। किसानों के जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन कृषि है। फसलों के बर्बाद होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में बर्बाद हुई अपनी फसल का मंजर देख किसान खून के आंसू रो रहे हैं और अब मदद के आस में एकटक सरकार की ओर देख रहे हैं।
भागवत शर्मा ने सरकार से जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर कम से कम प्रति एकड़ 20 हजार रुपये प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का मांग की है । साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों के इस संकट की घड़ी में सहारा नही बनती है तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।