ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेख़ौफ़ हुए अपराधी : पटना में प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या : बदमाशों...

बेख़ौफ़ हुए अपराधी : पटना में प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या : बदमाशों ने मारी 7 गोलियां

06-Jun-2024 08:19 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पटना के फुलवारी के आलमपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर विकास कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। यहां एक युवक का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर ढिबरा के इस्मालइपुर बधार में मिला है। यह युवक उप प्रमुख संजीत कुमार का रिश्तेदार बताया जाता है।


प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये हैं। वहीं, हत्या करने के बाद बिना नंबर की बाइक से भाग रहे तीन शूटर हथियार के साथ गर्दनीबाग थाना इलाके के अनीसाबाद से पकडे गए हैं। हालांकि उस वक्त गर्दनीबाग पुलिस को यह नहीं पता था कि तीनों अपराधी किसी की हत्या करके भाग रहे थे। लेकिन जब फुलवारी पुलिस को यह पता चला कि हत्यारे गर्दनीबाग में पकडे गए हैं तो सीसीटीवी से मिलान कर उनकी पहचान कर ली गई है। 


इसके साथ ही पकड़े गये शूटरों में मनेर के छितनावा गांव निवासी प्रियांश राज सिंह और छोटू कुमार शामिल हैं। तीसरा अभिषेक पटेल पुनपुन थाना इलाके के बेला बराह गांव का रहने वाला है। अभिषेक फुलवारी के नयन चक स्थित नाना के घर पर रहता है। तीनों के पास से एक लोडेड कट्टा, एक पिस्टल, गोली और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। वहीं साजिश रचने के आरोप में मनेर निवासी सनोज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि इन सभी अपराधियों ने कॉल करके विकास को बुलाया था। विकास के चाचा सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे किसी का फोन आने पर विकास बाइक से निकला था। देर होने पर पत्नी रिषु ने उसे कॉल किया। विकास ने कहा कि वह नयनचक के पास है। रात 10 बजे दोबारा कॉल करने पर मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परेशान परिजन पूरी रात उसे खोजते रहे। लेकिन विकास का कुछ पता नहीं चलने पर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई। तड़के जब कुछ लोग टहलने निकले तो ढिबरा के इस्मालइपुर पाइप पर विकास की बाइक दिखी। आगे बढ़ने पर खून से लथपथ विकास का शव भी पड़ा था। इसके बाद लोगों ने विकास के परिजनों को इसकी खबर दी।


उधर, विकास के पिता मनोज राय का आरोप है कि नयनचक के सूरज ने उनके बेटे से जमीन के नाम पर दस लाख रुपये लिये थे। रुपये लेने के बाद भी जमीन नहीं दी गई। कुछ माह पूर्व सूरज एक मामले में बेऊर जेल चला गया। उसी ने पैसों का गबन करने की नीयत से अपने मौसेरे भाई सनोज के जरिये विकास की हत्या करवा दी है। घटना के दिन सनोज ने ही जमीन दिखाने के नाम पर विकास को अपने पास बुलाया था।