ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

Begusarai News: पहली पत्नी के लिए दूसरी बीवी का मर्डर, घटना के 4 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, पायल देने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था

27-Nov-2024 07:59 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: पहली पत्नी के लिए दूसरी बीवी को पायल देने के बहाने पति मिलने के लिए बुलाया था। जहां धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद से पति फरार हो गया था। घटना के 4 घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर नगर परिषद वार्ड-24 निवास स्थान से दबोचा।


पूछताछ के दौरान  आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की यह दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी और बाल-बच्चा रहते हुए भी उसने दूसरी शादी भवानंदपुर की चमचम से की थी। 


बता दें कि पहली पत्नी सुशीला देवी का नैहर समस्तीपुर जिले में है। मंगलवार की   देर शाम हुई चमचम देवी की हत्या मामले में आरोपी पति रमेश मोची को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी उस वक्त की गयी जब वह दूसरी पत्नी की हत्या कर पहली पत्नी के घर में सोया हुआ था।


26 नवम्बर को बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के कुशल टोल में एक 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी थी।  मृतका  की पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की 22 वर्षीय पुत्री चमचम कुमारी के रूप में हुई थी। मृतका का ससुराल तेघड़ा नगर परिषद के मधुरापुर वार्ड नंबर 24 में है। 


मृतका की मां सुखनी देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उसके पति ने पायल देने की बहाने फोन कर चमचम कुमारी को कुशल टोल भवानंदपुर बुलाया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया। घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया। वीरपुर पुलिस एवं एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। टीम ने घटनास्थल का सड़क पर गिरे खून का नमूना लिया। साथ ही इस दौरान घटनास्थल के समीप खून से सने चाकू भी बरामद किया।