Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
30-Jan-2021 09:18 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले के चकिया थाना इलाके में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. एक तेज रफ़्तार ऑल्टो कार ने 4 लोगों को रौंद दिया है, जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जाँच की जा रही है.
घटना बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक की है, जहां एनएच 31 पर एक तेज रफ़्तार ऑल्टो कार ने 4 लोगों को रौंद दिया. इस बड़ी घटना में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 27 सुदी स्थान लवटोलिया बीहट निवासी सहदेव राय का लगभग 45 वर्षीय पुत्र ट्रैक्टर चालक दिनेश राय के रूप में की गई है.
परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर घर से निकलकर मृतक चार लोगों के साथ चौक पर बैठा हुआ था. तभी अनियंत्रित ऑल्टो ने बैठकी के ऊपर चढ़ गया और बैठे सभी लोग को अपने चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए वाहन को जप्त कर थाना भेज दिया है.
सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र भेजा गया है. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.