Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
01-May-2021 08:09 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है. लूटपाट के दौरान शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. पूरा मामला चकिया ओपी क्षेत्र के सिमरिया घाट का है. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 9 मल्हीपुर निवासी गंगा प्रसाद चौधरी का लगभग 40 वर्षीय पुत्र रमेश चौधरी की बताई जा रही है.
परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे भाई रूपेश चौधरी की शादी 3 मई को तय हुई थी. शादी की तैयारी को लेकर रिजर्व गाड़ी से घर के सभी लोग हसनपुर से सिमरिया घाट आये थे. उसी दौरान अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और चेन छीनने लगे. जब रमेश चौधरी ने घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
इधर घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय दी है. परिजनों से पूछताछ कर अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.