मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2020 07:04 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी टक्कर में स्कार्पियो सवार चार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31के समीप की है.
इस घटना के बाद काफी देर तक एनएच 31 पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा. इस घटना के बाद उस जगह देखने के लिए काफी भी जुड़ गई. मिली जानकारी के अनुसार लाखो ओपी क्षेत्र के आजाद नगर कासिमपुर में श्राद्ध कर्म हो रहा था. इसी क्रम में दही खत्म हो गया था. जिसमे 5 लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर दही लाने के लिए गए हुए थे. जब सिंघौल ओपी क्षेत्र के रजौरा से दही लेकर वापस लौट रहे थे. तभी अचानक स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक की साइड में जाकर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में स्कॉर्पियो पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए. जिसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है.
सभी मृतक की पहचान कासिमपुर के आजाद नगर निवासी स्व कापो राय के बेटे चीकू कुमार, कासिमपुर के ही निरंजन राय के बेटे पंकज कुमार और उनके दो रिश्तेदार बताये जाते हैं जबकि एक अन्य रिश्तेदार की हालत गंभीर बताई जा रही है. आनन फानन में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर चारों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.