शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट
24-Feb-2021 08:54 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है,जहां गुस्साए ग्रामीणों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों का गुस्सा इतना भड़क गया कि उनलोगों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.
खुद को घिरता देख पुलिस वाले अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए. घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ला के समीप की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर थाना पुलिस को इलाके में शराब बेचने की सूचना मिली थी.
सूचना के आधार पर पुलिस की टीम पोखरिया मोहल्ले में छापेमारी करने पहुंच गई और कई घरों में छापेमारी करने लगे. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों का गुस्सा देखकर पुलिसवाले किस तरह से वहां से अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए. वहीं नगर थाने की पुलिस ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में लिया है.
वहीं इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने जबरन घर में घुसकर लोगों के साथ मारपीट करना शुरू किया था. इसी से नाराज होकर लोगों ने पुलिस को खदेड़ कर भगाया.घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लेकिन कुछ देर बाद अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कराया गया है, अभी स्थिती नियंत्रित है.