शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट
24-Feb-2021 07:44 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षत्रे के रचियाही वार्ड संख्या 4 की है, जहां अपराधियों ने भरी पंचायत में एक दिव्यांग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी.
हत्या के बाद घटनास्थल पर काफी देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. मृतक व्यक्ति की पहचान रचियाही वार्ड संख्या 4 निवासी 65 साल के शत्रुघ्न पासवान के रूप में की गई है.
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दिन में सड़क की पीसीसी ढलाई हो रहा था. गांव के ही बदमाशों ने आकर सड़क निर्माण कार्य रोक दिया था. इस विवाद के दौरान दिन में पत्थरबाजी की घटना भी हुई थी. मामला बढ़ते देख ग्रामीणों ने अपराधियों के खिलाफ शाम में पंचायत बुलाया, उसी पंचायत में मृतक भी शामिल था. अपराधियों ने उस पंचायत में पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें वहां भगदड़ मच गया. इसी दौरान शत्रुघ्न पासवान को गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई.
हत्या करने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. वहीं परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.