बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
19-Mar-2020 03:47 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है। मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करने वाले 99 शिक्षक-शिक्षिकाओं के निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा गुरुवार को जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से की गयी है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 की धारा 9 एवं 10 में स्पष्ट है कि मूल्यांकन कार्य के कर्तव्य के पालन से इंकार करना दंडनीय अपराध है। लेकिन मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्ति के बावजूद बीपी उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र संख्या-125 के भाग संख्या-एक पर 99 शिक्षक-शिक्षिका मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं हुए और जानबूझकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। जिसके कारण इनके विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 की सुसंगत धारा के तहत निलंबन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की किया गया है।
बता दें कि बुधवार को भी मूल्यांकन कार्य संबंधी आदेश का उल्लंघन करने वाले 417 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश संबंधित नियोजन इकाई को दिया गया था। योगदान नहीं करने वाले शेष शिक्षकों के भी निलंबन का आदेश जल्द ही संबंधित नियोजन इकाई को जारी किया जाएगा। बता दें कि बेगूसराय जिला में तीन लाख छह हजार 435 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया जाना है तथा इसके लिए छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए तथा 1289 शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन इसमें से 285 शिक्षकों ने योगदान किया तथा 1004 शिक्षकों ने योगदान नहीं किया है।




बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...