ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान

संदिग्ध अवस्था में ज्वेलरी कारीगर की मौत, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

07-Mar-2021 10:02 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी कारीगर की संदिग्ध मौत से शहर में सनसनी फैल गई है. बेगूसराय पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां वार्ड संख्या 31 के लालू नगर विश्वनाथ नगर में एक ज्वेलरी कारीगर की संदिग्ध मौत हो गई है. मृतक की पहचान मीना बाजार बेतिया निवासी नंदलाल ठाकुर का पुत्र सरवन कुमार ठाकुर उर्फ मोंटी ठाकुर के रूप में की गई है. सूत्रों की माने तो मृतक सपरिवार पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान रहकर कारीगरी का काम करता था और उसकी पत्नी अपने पुत्र एवं  पुत्री के साथ लगभग 1 सप्ताह पूर्व से मायके में है. 


आखिर किन कारणों से पीड़ित ने मौत को गले लगाया इस बात का खुलासा अबतक नही हो सकी है और स्थानीय लोग कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं. हेड क्वार्टर डीएसपी निशित प्रिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विश्वनाथ नगर में एक बॉडी लटका हुआ मिला है. उन्होंने बताया कि घर के कोई सदस्य घटनास्थल पर नहीं है.


डीएसपी ने जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की संभावना जताया है. फिलवक्त थाने की पुलिस मौके पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज आगे की जांच में जुट गई है.