ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

बेगूसराय में कोरोना का कहर, 8 और 9 अगस्त को जिला प्रशासन ने किया टोटल लॉकडाउन

बेगूसराय में कोरोना का कहर, 8 और 9 अगस्त को जिला प्रशासन ने किया टोटल लॉकडाउन

07-Aug-2020 09:34 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बेगूसराय में 8 और 9 अगस्त को टोटल लॉकडाउन का फैसला किया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 


डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार एपेडमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 की धारा 17 एवं 18 तथा गृह विभाग बिहार के द्वारा प्रदत शक्तियों के अधीन समुदाय के जीवन एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी निजी दुकान एवं प्रतिष्ठान (राशन दुकान, दूध, दवाई की दुकान एवं अस्पताल को छोड़कर) तथा निजी व्यवसायिक वाहन (ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ई रिक्शा एवं आवश्यक वाहन को छोड़कर) 8 और 9 अगस्त को पूरी तरह से बंद रहेंगे। डीएम ने बताया कि जागरूकता फैलाए जाने के बावजूद देखा जा रहा है कि फल एवं सब्जी की दुकानों के कारण सड़क पर ज्यादा भीड़ हो रही है। जिसके कारण कोरोना संक्रमण की संभावना बनी रहती है। इसलिए दो दिन फल एवं सब्जी की दुकान तथा फेरी इत्यादि भी बंद रहेंगे, इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।