नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
27-Jul-2021 01:25 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी और दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर चौक की है। घायल सीएसपी संचालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरर्ख वार्ड नंबर 12 निवासी राजेंद्र यादव के 30 वर्षीय बेटे विवेक कुमार के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि सीएसपी संचालक विवेक स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर लालपुर जा रहे थे कि तभी लालपुर चौक पर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने घेर लिया और डेढ़ लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। जब इसका विरोध विवेक ने किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और रुपए से भरे बैग लेकर चलते बने।
गोली मारे जाने पर विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायल विवेक को आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये। अस्पताल में भर्ती विवेक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।