बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Dec-2019 03:12 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में चोरी की घटना में रंगे हाथ पकड़ाने पर चोर को ग्रामीणों ने तालिबानी फरमान सुनाया है। इस दौरान मारपीट के बाद ग्रामीणों ने बाल काटकर और चेहरे पर कालिख पोत कर उसे पूरे गांव में घुमाया और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।आरोपी युवक रहम की भीख मांगते रहा किसी ने भी उसकी नहीं सुनी।
खोदावंदपुर प्रखंड के बाड़ा पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर गांव में ट्रक खलासी मो. लतीफ उर्फ बटोर के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोनू को उसी गांव के ट्रक चालक छन्नू महतो का 37 हजार रुपया चुराने के आरोप में लोगों ने यह सजा दी। घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक छन्नू महतो ने बताया कि बालू गिट्टी की बिक्री से 37 हजार रुपये उसे मिला था,जिसे उसने ट्रक में रखा हुआ था। इन्हीं रूपयों को ट्रक के खलासी मो. सोनू ने गायब कर दिया।
मो. सोनू चोरी के रूपये से दस हजार रुपये का एक मोबाइल खरीद लिया और शेष बचे 27 हजार रुपये से बाड़ा पेठिया गाछी के समीप एक पान दुकानदार से दुकान खरीदने की बोली लगाने लगा। दुकानदार को शक हुआ तो खलासी से पूछताछ की गयी। पहले तो वह कुछ भी बताते से मुकर गया। बाद में लोगों ने जब उसकी धुनाई कर दी उसने चोरी कबूल कर लिया। चोर के जेब से 27 हजार रुपये भी बरामद किये गये।
घटना से आक्रोशित लोगों ने चोर का बाल काट दिया और उसके मुंह पर कालिख-चूना लगाकर तथा जूते की माला पहनाकर उसे पूरे मिर्जापुर गांव में घुमाया । बाद में चोर को ग्रामीणों ने छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी मो. सोनू ने चोरी की कई घटना को अंजाम दिया है। एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।