कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
10-Jul-2024 06:48 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बाइक और कार की भीषण टक्कर हो गयी है। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षिका की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार शिक्षक बुरी तरह घायल हो गया। स्कूल से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।
मृतका की पहचान मधेपुरा निवासी अंजली कुमारी के रूप में हुई है। जो बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत बनवारीपुर हाई स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं घायल शिक्षक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक प्रवीण कुमार के रूप में हुई हुई है।
घायल शिक्षक को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है जहां इलाज जारी है। घटना सिंघल थाना क्षेत्र के सुशील नगर के पास एनएच-31 की है जहां इस भीषण हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे में गिरे कार को बाहर निकाला। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गये। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है और आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। 





